फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर विसर्जन जुलूस पर हमला

Mon, 29 Jun 2015 02:21 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा के गांव अरसेना के आठ-दस दबंग युवकों ने पहले रविवार दोपहर 11 बजे कीठम में कलश विसर्जन को आईं अछनेरा के रैपुरा अहीर गांव की युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। फिर विरोध होने पर अपने साथियों के साथ मिलकर अरसेना से गुजरते उनके जुलूस पर दोपहर एक बजे लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जान बचाकर खेतों की ओर भागे इन लोगों पर पथराव भी किया। हमले में दो युवतियों समेत आठ लोग घायल हो गए। मामले को दो गांवों के बीच का झगड़ा बता रही पुलिस ने हमलावरों की तलाश में अरसेना में ताबड़तोड़ दबिश दी।
विज्ञापन

रैपुरा और अरसेना के बीच तीन किलोमीटर का फासला है। रैपुरा में भागवत कथा समापन के बाद महिलाओं और युवतियों समेत बड़ी संख्या में लोग कलश विसर्जन के लिए अरसेना से होते हुए कीठम गांव में यमुना घाट पर पहुंचे थे। रैपुरा के ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि यहीं पर अरसेना के युवकों ने छेड़छाड़ की तो इसका विरोध किया गया। इस पर वे ऐलान करके गए थे कि  उनके गांव से होकर गुजरे, तो अंजाम बुरा होगा। किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और दोपहर एक बजे विसर्जन जुलूस उनके गांव पहुंच गया।
वहां पहले से अपने साथियों के साथ खड़े उन दबंगों ने बाइकें लगाकर जुलूस की ट्रैक्टर-ट्रालियां रोक दीं और लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। जमकर पथराव भी किया गया। हमले में प्रीति, गीता, शकुंतला, राममूर्ति, रामबाबू, दीपू, केंद्रपाल और अरविंद समेत आठ लोग घायल हो गए। इन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती प्रीति और गीता की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

उधर, अरसेना के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाना सिकंदरा पर हंगामा किया। सीओ हरीपर्वत एके सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई जाएगी। मामला दो पक्षों के बीच टकराव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें