फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा को हाथ पकड़कर घर मेें खींचा

Wed, 19 Aug 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर आती कक्षा नौ की छात्रा को शोहदे ने हाथ पकड़कर अपने घर में खींच लिया। चीख सुनकर जुटे लोगों ने घर को घेरा लिया तो वह लड़की को छोड़, आशंका है कि घर में ही दुबक गया। बाद में छात्रा के परिवार वाले आए और उसे पकड़ने के लिए घर में घुसने की कोशिश की तो आरोपी के घरवालों से विवाद हो गया। ये लोग थाने गए तो इसी बीच युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

हरीपर्वत क्षेत्र की आशिया (परिवर्तित नाम) घर के पास ही स्थित स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे वह स्कूल से लौट रही थी। घर के पास ही रहने वाले युवक ने उसे रोका और जब तक वह कुछ समझे उसने उसका बैग छीना लिया। फिर हाथ पकड़कर अपने घर में खींच लिया। आशिया शोर मचाने लगी। युवक के इस दुस्साहस पर लोगों में गुस्सा फैल गया। जुटी भीड़ ने घर को घेर लिया। मुक्त हुई छात्रा ने घर जाकर घटना की जानकारी दी तो उसके परिवार के लोग भी आ गए। इस आशंका पर कि आरोपी घर में ही छिपा होगा, उन्होंने घुसने की कोशिश भी की। आरोपी के घरवालों ने उन्हें रोका तो उनसे भी विवाद होने लगा। इस पर पीड़ित ने थाने पर जाकर रिपोर्ट लिखाई। एसओ ने बताया कि आरोपी के युवक की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। उसको पकड़ने की कोशिश जारी है।
दहशत में छात्रा फूट-फूटकर रोई
परिवारीजनों ने बताया कि वह युवक आशिया को पिछले चार महीने से परेशान कर रहा है। उसके घरवालों से भी शिकायत भी की गई। इधर 15 दिन से वह ज्यादा तंग करने लगा था। इस कारण आशिया सहेलियों के साथ घर लौटती है। इस बार युवक ने अकेला पाकर जो हरकत की उससे आशिया दहशत में है। वह मां से लिपटकर रोने लगी। थाने में भी उसके आंसू नहीं थम रहे थे। महिला सिपाही ने उसे ढांढस बंधाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें