फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों ने अब दीवानी हवालात में काटा हंगामा

Wed, 31 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैदी
विज्ञापन
उम्र कैद की सजा में 14 साल से ज्यादा की कैद काट चुके कैदियों ने रिहाई के लिए मंगलवार को दीवानी कचहरी की हवालात में हंगामा कर दिया। ये बंदी सेंट्रल जेल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पेशी के दौरान इनकेहंगामे का पता चलने पर थाना हरीपर्वत से पुलिस पहुंची। कैदियों ने इंस्पेक्टर को ज्ञापन दिया। इसकेबाद हंगामा शांत हो  गया।
विज्ञापन

कैदियों में अछनेरा के दशरथ उर्फ जस्सो और मैनपुरी केकुरावली के नेत्रपाल ने पुलिस से कहा कि सेंट्रल जेल में 2060 बंदी हैं। इनमें से 400 बंदी 14 साल से अधिक की कैद की सजा काट चुके हैं। इनकी रिहाई की जानी चाहिए। कैदियों के अच्छे आचरण के आधार पर भी उन्हें नहीं छोड़ा जा रहा हैै।
उनकी रिहाई के लिए ही तीन दिन से भूख हड़ताल चल रही है। उधर हंगामा का पता चलने पर हरीपर्वत थाना से इंस्पेक्टर पहुंचे। कैदियों ने शासन - प्रशासन के नाम ज्ञापन उन्हें सौंपा। उधर जेल सूत्रों ने बताया कि शासन ने भूख हड़ताल पर रिपोर्ट मांग ली है। जेल प्रशासन का कहना है कि तीन चार कैदी ही हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें