फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंटोला से नहीं निकलने दी शवयात्रा

Fri, 26 Feb 2016 01:47 AM IST
अागरा ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
तनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने अरुण की शवयात्रा को मंटोला क्षेत्र से नहीं गुजरने दिया। सैकड़ों की भीड़ को शवयात्रा को धाकरान चौराहा पर ही रोक दिया गया। यहां लगभग दो घंटे तक पुलिस से जोर आजमाइश होती रही। पुलिसकर्मियों से यहां भी हाथापाई होते-होते बची। अधिकारियों के समझाने के बाद शव को धाकरान से ही सीधे ताजगंज श्मशान घाट ले जाया गया। अधिकारी चाहते थे कि अरुण का शव या तो उनके आवास विकास स्थित घर पर ले जाया गया या सीधे श्मशान घाट। मगर, अरुण के परिवारीजन और हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता इस पर तैयार नहीं हुए। शव ले जाने के लिए जो अर्थी तैयार की जा रही थी, उसे ही उठाकर ले गए। इसके बाद शव को ट्रक में रखकर धाकरान चौराहा पर ले आए। वहां कार्यकर्ताओं ने पहले से ही चौराहा जाम कर रखा था। स्थिति को भांपते हुए इस क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया जा चुका था। जैसे ही शवयात्रा पहुंची तो ट्रक को मंटोला की तरफ मोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे इसे रोका। इसके बाद तो लगभग दो घंटे तक श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। इधर, शव घर पर न पहुंचने की जानकारी होने के बाद अरुण के परिवार और क्षेत्रीय महिलाएं भी धाकरान चौराहा पहुंच गईं। यहां काफी देर तक पुलिसकर्मियों से जद्दोजेहद होती रही।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास
आगरा। घटनाक्रम से गुस्साए प्रदर्शनकारियों को जब मंटोला की तरफ नहीं जाने दिया तो उनका गुस्सा और भड़क गया। ट्रक ड्राइवर के भाग जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने धकेलना शुरू कर दिया। सामने से एसपी ट्रैफिक सहित कई पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश, लेकिन वे असफल रहे। गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से ट्रक को रोका जा सका।
विज्ञापन

बाबूलाल भी पहुंच गए
केंद्रीय राज्यमंत्री राम शंकर कठेरिया केबाद फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल भी संसद की कार्यवाही बीच में ही छोड़कर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें