फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मुठभेड़: पुलिस ने दबोचे बधिक गैंग के आठ बदमाश, दो को लगी गोली, दरोगा भी घायल

Wed, 13 Jan 2021 10:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बंद पड़े रिसॉर्ट में वारदात करने की फिराक थे बदमाश 
  • पुलिस ने घेराबंदी कर आठ बदमाशों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में बुधवार तड़के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक दारोगा भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बदमाशों समेत आठ को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश बधिक गैंग के हैं। ये शहर और देहात में सराफ की दुकानों से चोरी और लूट की वारदात करते थे। 

विज्ञापन


थाना अछनेरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश खंदौली क्षेत्र में बंद पड़े एक रिसॉर्ट में वारदात करने की फिराक में हैं। इस पर थाना अछनेरा पुलिस सहित एसओजी और स्वाट टीम ने रिसोर्ट की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दरोगा हेमंत मावी घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 

जवाबी फायरिंग में बबलू और हरिओम नामक दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घायल बदमाशों सहित आठ को दबोच लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, रायभा ज्वेलर्स लूटकांड की ज्वैलरी सहित नगदी को बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने कई वारदात करना कबूल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर और देहात में करते थे चोरी और लूटपाट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बधिक गिरोह के हैं। ये शहर और देहात में सराफ की दुकानों से चोरी और लूटपाट करते थे। इस गिरोह ने सदर क्षेत्र के रोहता में सराफ की दुकान से दीवार तोड़कर गहने और नकदी चोरी की थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश दिखा था। उसकी पहचान हरिओम के रूप में हुई थी। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें