जिस रेस्टोरेंट में हमलावरों ने पथराव किया, वह पुलिस लाइन से महज सौ मीटर की दूरी पर है। पथराव से लाइन में रहने वाले परिवार भी दहशत में आ गए थे। हंगामा बढ़ता तो विरोध की आग पुलिस लाइन तक भी पहुंच सकती थी। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से अक्सर बवाल की स्थिति पैदा होती रहती है।
हमलावरों में खत्म हो रहा पुलिस का खौफ
दबंगई दिखाकर मारपीट और अराजकता करना आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की आदत बनती जा रही है। बीते रविवार को कुछ लोगों ने आदर्श कॉलोनी में एक फर्नीचर की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर दिनदहाड़े तोड़फोड़ और पथराव किया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास करती दिखी। अब सोमवार को रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर अराजकता की गई। पुलिस की लचर कार्यशैली से हमलावरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
भाजपा नेता के बेटे पर फायर झोंकने का आरोपी गिरफ्तार
भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री के बेटे पर फायर झोंकने के आरोपी को पुलिस ने पांच दिन बाद तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। छह जनवरी को भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री राधेश शर्मा का बेटा पवन शर्मा बाइक पर किसी काम से बाजार आया था। वापसी के दौरान आवास विकास क्षेत्र में प्रबल उर्फ सन्नी जौहरी ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया था।
पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर ट्रांजिट कैंप थाने ला आ रहे थे। इसी बीच सड़क पर बाइक फिसल गई और प्रबल फरार हो गया था। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी डीएस कुंवर ने दो सिपाहियों को निलंबित भी किया था। इधर, मंगलवार सुबह पुलिस ने सिडकुल ढाल से आरोपी प्रबल निवासी वार्ड नंबर एक मालवीयनगर शिमला बहादुर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।