फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ने खुद को सैन्य कर्मी बताकर अयोध्या के छात्र से ठगी की, ऐसे फंसाया जाल में

Thu, 12 Sep 2019 11:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। ओएलएक्स पर कैमरे का विज्ञापन देकर एक छात्र से 16500 रुपये की ठगी कर ली गई। विज्ञापन देने वाले ने खुद को सैन्य कर्मी बताया था। पीड़ित छात्र ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


अयोध्या के रामघाट निवासी रघुनंदन मिश्रा ने बताया कि वो वृंदावन के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। एक सप्ताह पहले ओएलएक्स पर कैमरे का विज्ञापन देखा था। 30 हजार रुपये की कीमत का कैमरा 11 हजार रुपये में दिया जा रहा था। 

इस पर रघुनंदन ने विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को सैन्य कर्मी बताया। उसने कहा कि वो आगरा में तैनात है। ट्रांसफर पर जा रहा है। इसलिए अपना सामान बेच रहा है।
विज्ञापन

पहले ही ट्रांसफर करा लिए रुपये

रघुनंदन से 10500 रुपये में कैमरा देने की बात कही। इसके बाद उससे एडवांस रुपये, कोरियर खर्च मिलाकर 16500 रुपये फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। इसके बावजूद रघुनंदन से रुपये की मांग करना बंद नहीं किया। इस पर उसे शक हो गया। 

उसने रुपये वापस मांगे। इस पर फोन आने बंद हो गए। रघुनंदन ने बताया कि अब कॉल लग भी नहीं रहा है। छात्र ने आगरा साइबर क्राइम सेल में आकर शिकायत की, लेकिन उसे मथुरा में शिकायत दर्ज कराने के लिए बोल दिया गया है।

मैसेंजर पर भेजे थे पेन कार्ड और फोटो

ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर ठगी करने वाले ने छात्र के फेसबुक मैसेंजर पर अपना पेन कार्ड, फोटो और आईडी कार्ड भी भेजा था। वो सैन्य वर्दी में नजर आ रहा है। इससे छात्र ने विश्वास कर लिया।
विज्ञापन

बल्केश्वर के छात्र के साथ भी हो चुकी है ठगी

एक महीने पहले बल्केश्वर के एक छात्र के साथ भी इसी तरह ठगी हुई थी। छात्र ने सोफे का विज्ञापन दिया था। उसके पास एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने सोफे की रकम ट्रांसफर करने के बजाय, छात्र के खाते से निकाल ली थी। कई और मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन पर पूरी पड़ताल के बाद ही करें भरोसा

साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, ओएलएक्स पर दिखने वाले विज्ञापन पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल करने के बाद पूरी जानकारी लें। इसके बाद पड़ताल करें। रकम कैश में दें। आनलाइन पहले से ट्रांसफर नहीं करनी चाहिए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें