फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर शूटर, हमले में इस्तेमाल पिस्टल बरामद

Fri, 19 Feb 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा सराफा एसोसिएशन के महामंत्री धन कुमार जैन उर्फ धन्नू को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहा शूटर एटा में तमंचे के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। एमएम गेट पुलिस ने गुरुवार को उसे कस्टडी रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर के पास से पिस्टल बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

बता दें, कि 22 नवंबर 2015 को धन कुमार जैन को फुलट्टी में उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। मामले में पुलिस ने विशाल, अवधेश, नरेंद्र गोयल और रवि उर्फ टमाटर को गिरफ्तार किया था। वहीं सोनीपत ( हरियाणा ) के गन्नौर निवासी राजेश शेट्टी उर्फ फौजी, सचिन कन्जा, अमित और बड्डन फरार थे। बड्डन 25 जनवरी को एटा मेें तमंचे के साथ पकड़ा गया था। थाना एमएम गेट एसओ ने बताया कि बड्डन शूटर है। उससे एटा जेल में पूछताछ की गई थी। इसके बाद गुरुवार को सुबह 11 बजे से 24 घंटे की रिमांड पर लिया गया। उसे लेकर पुलिस उसके उखर्रा स्थित घर पर गई। यहां पर खेतों में दबाकर छिपाई गई पिस्टल बरामद कर ली गई। पिस्टल लाइसेंसी है। बड्डन भी हमले में शामिल था। सीसीटीवी कैमरे में भी उसके फुटेज आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें