फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकत्रियों को खदेड़ने की कोशिश की, दौड़ाए गए

Fri, 19 Feb 2016 02:16 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा विकास भवन में धरना की परमीशन न मिलने के बाद भी  आंगनबाड़ी कार्यकत्री - सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सुबह 10 बजे से ही कार्यकत्रियों विकास भवन में एकत्रित होने लगी। धरना को रोकने के लिए डीपीओ ने शहर, चण्डौस, धनीपुर, लोधा ब्लाक के सीडीपीओ को लेकर खदेड़ना शुरू किया। इसकी इसकी खबर अध्यक्ष शोभा शर्मा, संरक्षक शिशिर शर्मा,  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक उदयराज सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को लगी तो वह मौके पर तुंरत आए।
विज्ञापन


अपने नेताओं और दूसरी यूनियनों के नेताओं को देख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों कर्मचारी नेताओं ने डीपीओ को खदेड़ दिया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विकास भवन के द्वार पर खड़े होकर परिसर में घुसने वाले पुरुष कर्मचारियों व आम नागरिकों को राखी बांधना शुरू किया। उन्हें अपना भाई बनाकर उनसे गुहार लगाई कि वह डीपीओ से उनकी रक्षा करें। इसका बाद शुरू हुआ धरना जो देर रात को भी जारी था।

उ.प्र. ग्रामीण सफ ाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल बाबू, इं. राकेश शर्मा, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, एटक के महासचिव रामबाबू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री बृजेश कुमार गुप्ता, युवा इंटक के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा, आंगनबाड़ी एसोसिएशन की महामंत्री ममता वर्मा, राजवाला सिंह, मधुवाला पुण्ढीर, रजनीश चौधरी, इन्द्रवती देवी, पुष्पा शर्मा, शीला देवी, राधा रानी, चंद्रवती देवी, उर्मिला, कुसुम शर्मा, मीना देवी, साधना शर्मा, मंजू, सुनीता, कुसुमलता, शशी देवी, पुष्पा देवी, ज्ञान देवी, विमलेशदेवी, गायत्री देवी, ओमवती, पूनम, कल्पना, सावित्री देवी, कृष्णा आदि सैकड़ों कार्यकत्री धरने पर उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें