रोती बिलखती मृतक राजू की मां
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर 12 बजे सीजेएम सर्वजीत कुमार सिंह की कोर्ट में आरोपी अनुज सिरोही ने आत्म समर्पण कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उसे 11 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया। आरोपी ने जेल में सुरक्षा के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया।
पुलिस उसे दीवानी स्थित हवालात में ले गई। यहां से उसे दस मिनट बाद जिला जेल लेकर गई। उधर, मृतक राजू की मां रेनूलता गुप्ता ने कोर्ट में बयान कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।