फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईवे पर फिल्मी अंदाज में हत्या, चलती कार के चालक को मारी गोली, बदमाशों के पीछे थी पुलिस, फिर भी फरार

Sat, 28 Nov 2020 04:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • वारदात उस वक्त हुई, जब पुलिस बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। कार चालक को गोली मारने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। 
विज्ञापन
दिल्ली आगरा हाईवे में मर्डर: मृतक युवक की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कार चला रहे हरियाणा के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हैरत की बात यह है कि वारदात के वक्त बाइक सवार बदमाशों का पीछा पुलिस कर रही थी। बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। इसके बाद फरार हो गए। उधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


छाता सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जगदीश कालीरमन ने बताया कि शुक्रवार की रात तकरीबन एक बजे वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में हाईवे पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तेजी से निकले, उन्हें चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। केडी मेडिकल कॉलेज के नजदीक जा रही कार के चालक को बाइक सवारों ने गोली मारी। साथ ही पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। 


वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार आगरा की ओर भाग निकले। कार सवार को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नाजिम पुत्र हुकुमुद्दीन निवासी जमालगढ़, पुन्हाना (हरियाणा) के रूप में हुई है। नाजिम पनीर कारोबारी था। वह पनीर लेकर आगरा की ओर जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

पुलिस ने रात को ही नाजिम के परिजनों को घटना की सूचना दे दी। इस मामले में सीओ छाता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, इस घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन शनिवार की सुबह थाना कोसीकलां पहुंच गए और हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर ही नाजिम की हत्या का आरोप लगाया है।

पनीर लेकर जमालगढ़ से आगरा जा रहा था कारोबारी

हरियाणा के जिला पुन्हाना के गांव जमालगढ़ निवासी नाजिम पुत्र हुकुमुद्दीन के परिवार में पनीर और घी बनाने का काम होता है। विभिन्न स्थानों पर इसकी सप्लाई की जाती है। नाजिम के भाई खादिम ने बताया कि उनके परिवार में पनीर-घी का कारोबार काफी पुराना है। शुक्रवार को सूमो गाड़ी में सवार नाजिम पनीर लेकर आगरा जा रहा था।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें