फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: भाजपा नेता के पुत्र की कार पर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दरोगा भी घायल

Sat, 28 Nov 2020 04:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र में स्पेशल जांच टीम ने शुक्रवार की देर रात गांव बरौली के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। मुठभेड़ में सर्विलांस प्रभारी भी जख्मी हो गए। पकड़ा गया युवक छह नवंबर को भाजपा नेता के पुत्र की कार पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। उसके दो साथी भाग गए।

विज्ञापन

 
छह नवंबर को कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर भाजपा नेता मदन चौहान के पुत्र शिवम चौहान की कार पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमले में कार में बैठा गनर हरवेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी की ओर से पांच टीमें बनाई गईं थीं। 


एसपी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात प्रभारी निरीक्षक दन्नाहार ओमहरि वाजपेई और सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में गांव बरौली के पास बदमाश छिपे हुए हैं। इन बदमाशों ने ही शिवम की कार पर फायरिंग की थी। सूचना पर टीमों ने घेराव किया तो मुर्गी फार्म में छिपे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बदमाश के पैर में लगी गोली

एसपी के अनुसार जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। वहीं बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह के कंधा को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल भेजा। एसपी भी मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए। 

पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम भोला उर्फ विनय राठौर पुत्र देवेंद्र निवासी गांव गांधी, थाना राजेपुर फर्रुखाबाद बताया। एसपी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर छह नबंवर को शिवम चौहान को जान से मारने के इरादे से कार पर फायरिंग की थी। उसके दो साथी सरबजीत और सुदेश वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें