आगरा के थाना एकता क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार शिवम तोमर कार में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के थाना एकता में पुरानी रंजिश में गांव के युवक ने कार से दूसरे युवक की बाइक में टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित कार में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया। गंभीर रूप से घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
शमसाबाद क्षेत्र के गांव सुडरई निवासी हेमंत सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे उनकी बुआ का बेटा शिवम तोमर गांव इटौरा से बाइक से गांव ठेरई जा रहा था। गढ़ी ठाकुरदास के रास्ते पर गांव के ही आलोक तोमर ने कार से पीछे से बाइक में तेज टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटता ले गया।
हादसे में बाइक सवार शिवम की पसली टूट गई। सिर, कंधे और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। पैर की एड़ी भी कट गई। हेमंत ने बताया कि करीब एक महीने पहले शिवम और आलोक के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान आलोक ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों परिवारों ने तब समझौता करा दिया था। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रार्थनापत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।