फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 16 लाख में मकान का सपना दिखाया, लोन के नाम पर 3.14 लाख ठगे, न घर मिला न पैसा

Wed, 18 Nov 2026 02:21 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मकान दिलाने और बैंक से लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर महिला से 3.14 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 65 वर्गगज का मकान 16 लाख रुपये में दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन न मकान मिला और न रकम वापस हुई।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमलानगर निवासी महिला से युवक ने मकान दिलाने और बैंक से लोन स्वीकृत कराने के नाम पर 3.14 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पीड़िता ने आरोपी विकास सक्सेना और उसके सहयोगी राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


लोहिया नगर निवासी ममता वर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से औरैया की रहने वाली हैं। उन्होंने मकान खरीदने के लिए परिवार के साथ मेहनत मजदूरी कर रुपये जुटाए थे। जेठानी के भतीजे ने उनकी मुलाकात आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर छह निवासी विकास सक्सेना से कराई थी। विकास ने बोदला क्षेत्र में कई मकान दिखाए। इनमें ज्योति नगर सेक्टर छह, आवास विकास कॉलोनी में 65 वर्गगज का मकान 16 लाख रुपये में पसंद आया।

विकास ने एक लाख रुपये एडवांस लिए। शेष रकम उनका बैंक से लोन कराकर बैनामा कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि 22 मई 2025 से 11 जून 2025 के बीच फाइल चार्ज, बीमा और अन्य खर्चों के नाम पर नकद और ऑनलाइन कुल 3.14 लाख रुपये ले लिए। रकम का इंतजाम पीड़िता ने उधार, ब्याज पर रुपये लेकर और सोने के आभूषण गिरवी रखकर किया था। उन्हें न मकान मिला और न लोन स्वीकृत हुआ। रुपये मांगने पर भी वापस नहीं किए गए। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें