फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गर्लफ्रेंड बताकर करता है वो लोगों से ठगी

Wed, 14 Jun 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आगरा के महिला थाने में बुधवार को दंपति काउंसलिंग के ‌लिए आए। इसमें महिला ने पुलिस से शिकायत की कि उसका पति लोगों से ठगी करता है और रुपये ऐंठने के लिए मुझे गर्लफ्रेंड बता देता है। युवक को परिवार ने भी जायदाद से बेदखल कर दिया है। 
विज्ञापन


रकाबगंज स्थित महिला थाने पहुंची आगरा के शाहगंज निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 2011 में उसकी शादी सेवला निवासी युवक से हुई थी। गरीब परिवार से होने की होने की वजह से उसने रिश्ते के लिए हां कर दिया। शादी के बाद उसे पता चला कि पति गलत है और फ्रॉडी है। गलत तरीके से रुपये कमाता है। 2003 में पति ने शेयर मॉर्केट में पैसा लगाया। 

2011 में ग्वालियर में ठगी की। जिसमें मेरे नाम पर खरीदी गाड़ी को भी बेच दिया। कई बैकों में नौकरी के वक्त ठगी करने की वजह से 2014 में ग्वालियर से पति को रात में भागना पड़ा। ग्वालियर में इसके खिलाफ कई लोगों ने एफआईआर भी दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन


पति पर आरोप लगाते हुए सोनिया ने पुलिस को बताया कि पति सभी को मुझे गर्ल फ्रेंड बताता है। लोन या पैसे उधार लेने के लिए मेरे नाम प्रयोग करता है। लौटाने के वक्त घर से गायब हो जाता है। 

वहीं युवक ने पुलिस को बताया अभी तक जो भी कमाया इसे लाकर दिया। कर्जा होने पर अभी बुरा वक्त है। जिसमें पत्नि ने भी साथ छोड़ दिया। घर वालों ने अखबार के माध्यम से जायदाद से बेदखल कर दिया और पत्नी कर्जा होने पर छोड़ कर जा रहीं है। कांउसलिंग के दौरान पुलिस ने सोनल को समझौते के लिए समझाया लेकिन उसके न मानने पर अगली तारीख दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें