फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सात थानेदारों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। बेलीपार के थानेदार रामनरेश भारती को हटाकर उन्हें अपराध शाखा में भेजा गया है। उनकी जगह तिवारीपुर के थानेदार रवींद्र कुमार पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर के थानेदार गोविंद वल्लभ शर्मा गगहा के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। उनकी जगह गगहा से मनोज कुमार पाठक को शाहपुर भेजा गया है, जबकि पिपराइच के थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय को तिवारीपुर और बेलघाट के थानाध्यक्ष को पिपराइच की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजनाथ सिंह को बेलघाट से हटाकर पिपराइच का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा हरपुर-बुदहट के थानेदार उपेंद्र श्रीवास्तव को बेलघाट का एसओ बनाया गया है। हरनहीं चौकी प्रभारी को हरपुर-बुदहट का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें