फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला पत्थर घोड़ा में महिला की सिर फोड़कर हत्या

Wed, 05 Oct 2016 12:55 AM IST
नगला पत्थर घोड़ा में महिला की सिर फोड़कर हत्या
विज्ञापन
नगला पत्थर घोड़ा में महिला की सिर फोड़कर हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिकंदरा के गांव नगला पत्थर घोड़ा में ममता (35) की सिर फोड़कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से उसका प्रेमी संजय फरार है। इसके चलते पुलिस को उस पर शक है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच आफ है। पुलिस उसकी काल डिटेल रिकार्ड के आधार पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन

संजय पत्थर घोड़ा स्मारक के पास फड़ लगाकर कंबल बेचने का काम करता था। उसने नगला पत्थर घोड़ा गांव में रमेश का मकान किराए पर लिया था। यहां दिन में दो तीन घंटे के लिए ही जाता था। इसी दौरान ममता उससे मिलने आती थी। उसने आस-पास के लोगों को बताया था कि वह न्यू आगरा के नगलापदी की रहने वाली है। उसके चार बच्चे भी हैं।
परिवार वाले संजय से उसकी प्रेमिका के खिलाफ हैं, इसलिए चोरी छुपे उससे मिलने के लिए यहां आ जाती है। मंगलवार सुबह संजय के कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने झांककर देखा। अंदर चारपाई पर ममता की लाश पड़ी थी। फर्श पर खून था।
विज्ञापन

उसका सिर फोड़ा गया था। सूचना पर सिकंदरा थाना पुुलिस पहुंच गई। रमेश के परिवार की महिलाओं ने पुलिस को बताया कि दोनों रविवार की सुबह आए थे। 11 बजे तक  संजय को देखा था। इसकेबाद से वह नहीं आया। माना जा रहा है कि ममता की हत्या कर वह भाग गया। उसकी हत्या हो जाने का पड़ोसियों को पता नहीं चला।
पुलिस को उस पर शक है लेकिन उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। संजय ने मकान मालिक को अपने बारे में सिर्फ इतना बताया था कि वह मुरादाबाद का रहने वाला है। यह भी जानकारी नहीं दी कि मुरादाबाद में किस जगह का है। घर में कोई कागजात भी नहीं मिला है। पुलिस अब ममता की लाश का फोटो लेकर नगलापदी में घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें