फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बाइकर्स गैंग का आतंक, पिता-पुत्र से लूटे सवा लाख

Tue, 13 Jun 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बाजना/नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
मथुरा में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांवरिया गैस एजेंसी के कर्मचारियों से 25 लाख की लूट का खुलासा न कर सकी पुलिस को मंगलवार को बदमाशों ने फिर चुनौती दी। मंगलवार की दोपहर 12 बजे बैंक से सवा लाख रुपये निकालकर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र से अपाचे मोटरसाइकिल सवार छह बदमाश नकदी लूट ले गए। बदमाशों ने दोनों की पिटाई भी की। 
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द निवासी अरविंद सिंह अपने पिता रामवीर सिंह के साथ बाजना के भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकालकर ला रहे थे। पिता-पुत्र मोटरसाइकिल पर थे। खानपुर मार्ग स्थित बाघेश्वरी मंदिर के समीप छह बदमाशों ने उनको रोका और तमंचे तान दिए। दोनों की पिटाई कर सवा लाख रुपये छीन लिए और अलीगढ़ के जट्टारी की तरफ भाग गए। 

अरविंद ने बाजना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जट्टारी की रास्ते पर भी गई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले में अलीगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया गया। थाना नौहझील प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द लूट का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें