एडवरटाइजिंग कंपनी चलाने वाले युवक को कंपनी में काम करने वाली युवती से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। गर्लफ्रेंड ने सोमवार दोपहर चौक स्टेडियम के पास युवक को बहाने से बुलाया। इस बीच उसकी पत्नी भी आ गई।
इसके बाद दोनों ने मिलकर युवक की चप्पलों से धुनाई की। सूचना पर आई पुलिस ने हिदायत देकर युवक को छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, ठाकुरगंज निवासी युवक ने अपनी एडवरटाइजिंग कंपनी में काम करने वाली युवती से लव मैरिज की थी।
कुछ दिन बाद दोनों में अनबन हो गई। इसके बाद युवक ने कंपनी की दूसरी युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसकी भनक युवक की पत्नी को लगी तो उसने दूसरी युवती को बुलाकर पूछताछ की।
इस पर युवक का भांडा फूट गया। गर्लफ्रेंड ने सोमवार दोपहर युवक को चौक स्टेडियम पास मिलने के लिए बुलाया। इस बीच उसकी पत्नी भी वहां आ धमकी। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवक की चप्पलों से धुनाई की।