आईएसबीटी से पकड़ा आरोपी
आरोपी के गांव बिचपुरी में भी पुलिस टीम गई थी। वह गांव से फरार हो गया था। रविवार सुबह सूचना मिली कि वह आईएसबीटी आया है। बस से कहीं जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि वह लोहे का काम करता है। वह कारीगर है। एक साल पहले युवती से मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।