फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में घमासान, पथराव और फायरिंग

Fri, 12 Jun 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरपुरा की युवती 25 मई को अपने ही समाज के युवक के साथ घर से भाग गई थी। बताया गया है कि उन दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। इसके बाद कोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं। इस मामले में लड़की पक्ष ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब से ही दोनों पक्षों में तनातनी चली रही थी। आठ दिन पहले समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें पंचों ने युवक के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। इससे तनाव और बढ़ गया। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे दोनों पक्षाें ने पंचायत बुलाने का फैसला किया। मंदिर पर जब लोग इकट्ठा हुए तो उनमें तनातनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद जमकर पथराव हुआ। लोगों ने लड़का पक्ष के घर और उसके चाचा की हलवाई की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। घर में महिलाओं से भी मारपीट हुई। उपद्रवियों ने फायरिंग भी की। बताया गया है कि 3-4 राउंड फायर भी किए गए। आधा घंटे तक हुए बवाल से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थाना हरीपर्वत की पुलिस पहुंची। हमलावर भाग निकले। तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दर्ज कराया बलवे का मुकदमा
इंस्पेक्टर हरीपर्वत का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। लड़का पक्ष की ओर से 15 नामजद और 30-40 अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं लड़की पक्ष की ओर से आठ नामजद अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। चार लोग घायल हुए हैं।
 
जिंदा या मुर्दा लाने पर एक लाख इनाम
तुगलकी फरमान के बाद एसएसपी से युवती ने लगाई थी सुरक्षा की गुहार
आगरा। युवक-युवती के घर से भागने के बाद पंचायत में तुगलकी फरमान सुनाया गया। दोनों को जिंदा या मुर्दा लाने पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई। पता बताने वाले को 11 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई। लड़का पक्ष का आरोप है कि पंचायत में लड़की पक्ष की ही सुनी गई। यह भी फैसला हुआ कि अगर उनसे कोई बात करेगा या फिर सामान देगा तो उस पर 1100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत के बाद लड़के के घरवालों का बस्ती में रहना दूभर हो गया। उन्हें दूध लेने के लिए भी बस्ती के बाहर जाना पड़ रहा था। घर की महिलाएं भी नहीं निकल पा रही थीं। उधर, घर से भागी युवती ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें