फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी के बाद साइबर  क्रिमिनल ने दिया झटका 

Thu, 24 Nov 2016 12:19 AM IST
नोट बंदी के बाद साइबर  क्रिमिनल ने दिया झटका 
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट बंदी के चलते जहां लोग बैंक के चक्कर काट रहे हैं तो वहीं साइबर क्रिमिनल खाते से रकम उड़ाकर झटका दे रहे हैं। न्यू आगरा क्षेत्र में एक व्यक्ति से फोन पर एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर 47798 रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है। 
विज्ञापन

नई आबादी, दुर्गा नगर, नगला पदी निवासी विजय लवानिया का एसबीआई की हीराबाग शाखा में खाता है। 21 नवंबर को मोबाइल पर काल आया। काल करने वाले ने खुद को एसबीआई की मुख्य ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि आपका एटीएम कार्ड ब्लाक हो गया है। उसे दोबारा चालू करने के लिए पर्सनल जानकारी मांगी। उन्होंने एटीएम कार्ड की जानकारी फोनकर्ता को दे दी। कुछ देर बाद ही विजय के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें पासवर्ड था। शातिर ने दोबारा फोन कर यह पासवर्ड भी पूछ लिया। कुछ देर बाद खाते से 47798 रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली। विजय की पत्नी मंजू ने मैसेज देखे तो उनके होश उड़ गए। नोट बंदी के कारण घर के लोग परेशान है। अब खाते से रकम निकलने से ज्यादा दिक्कत हो रही है। बुधवार को परिवारीजनों ने थाना न्यू आगरा में शिकायत की। 

ध्यान रखें 
-साइबर क्राइम सेल के मुताबिक, किसी अंजाम व्यक्ति को अपने एटीएम कार्ड का नंबर और कोड न बताएं। खाते से आनलाइन शापिंग होने पर तुरंत साइबर सेल में शिकायत करें। अगर, कोई काल करके एटीएम कार्ड की जानकारी मांगता है तो उक्त नंबर की जानकारी साइबर क्राइम सेल को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें