फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में धमाकाः आतिशबाजी बनाने की ट्रेनिंग दे रहा था चीन का युवक

Fri, 08 Sep 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
चीन का युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद की सूर्या बीड्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे (आतिशबाजी) का सामान बनवाने के आरोपी चीन निवासी युवक यहां कैसे आया इसकी पड़ताल शुरू हो गई है। सीओ के साथ आईबी के डीएसपी ने गुरुवार को उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


फैक्ट्री में धमाके के बाद एसडीएम संगमलाल यादव ने वहां से चीन के युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। गुरुवार को सुबह दस बजे आईबी के डीएसपी एसएस गुप्ता शिकोहाबाद पहुंचे। सीओ संजय वर्मा के साथ चीन के युवक से पूछताछ की। उस युवक से मोबाइल एप का प्रयोग कर चीन की भाषा में काफी गहनता से बात की। 

युवक से पुलिस कुछ भी पता नहीं कर सकी। दोनों अधिकारी युवक को लेकर घटनास्थल पर गए और उससे घटना के बारे में जानकारी की। युवक यहां कब आया, कैसे आया और इसका माध्यम कौन था। वह अकेला है या पूरा गैंग इसकी पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


बीजा, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो युवक भारत में बिना बीजा/पासपोर्ट के आया। उसने दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए माल तैयार कराना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

कच्चा माल चीन से मंगाते हैं

सूत्रों की माने तो पटाखा फैक्ट्री में कच्चा माल चीन से मंगा लेते थे। जिसे यहां बारूद भरकर तैयार करते थे। दीपावली से पूर्व पूरा माल तैयार करके खपाने की तैयारी थी। लेकिन उनका यह मंसूबा सफल नहीं हो सका। अब पुलिस और खुफिया विभाग इस पूरे कॉकस को खोजने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें