फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली का पता न बताने पर युवती को मारकर पेड़ से लटकाया

Fri, 08 Sep 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला छिद्दू निवासी युवती की गांव के ही लोगों ने हत्या करने के बाद शव को गांव के बाहर पेड़ पर लटका दिया। गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि गांव से एक युवती के चले जाने के बाद उसके परिवारीजन रोजना युवती से पता बताने का दबाव बना रहे थे। देख लेने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया है कि थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला छिद्दू से कुछ समय पहले एक युवती घर से चली गई थी। घर से गई इस युवती की पास की ही आरती (20) से गहरी दोस्ती थी। जिसके चलते घर से गई युवती के परिवारीजन उसे पता बताने के लिए दबाव बना रहे थे। जब आरती ने जानकारी होने से मना कर दिया तो उसे देख लेने की धमकियां देने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के सामने कर लिया अगवा

बुधवार रात को युवती अपनी मां के साथ खेत पर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि तभी वहां पहले से मौजूद महेश, बंटू और अनूप ने उसके पकड़ लिया। मां ने जब विरोध किया तो उन्हें धमका कर वहां से भगा दिया। आरोपी युवती को अगवा कर ले गए थे। महिला ने घर जाकर जानकारी दी।

परिवारीजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू कर दी। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे युवती का शव गांव के बाहर चमरौदा के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मृतका के पिता ने महेश, बंटू और अनूप पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें