फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच से खुलेगा चेक क्लोनिंग का राज

Tue, 05 Jul 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
एनआरआई तैमूर के बैंक एकाउंट से चेक क्लोनिंग के जरिए दो करोड़ का घपला किए जाने के केस में पुलिस ने सोमवार से जांच तेज कर दी। एनआरआई से असली चेक मांगा गया है। आईसीआईसीआई बैंक से क्लोनिंग करके तैयार किया गया चेक देने के लिए कहा गया है। दोनों को फोरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। चेक पर दर्ज हस्ताक्षर का तैमूर के हस्ताक्षर से मिलान भी कराया जाएगा। इससे तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। अगर चेक पर  हस्ताक्षर फर्जी पाए जाते हैं तो एफआईआर में आरोपी बनाए गए बैंक अधिकारी और गुरुद्वारा माईथान के पदाधिकारियों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। कोर्ट की अनुमति मिलने पर पुलिस दो करोड़ की रिकवरी कर सकती है।
विज्ञापन

एनआरआई का खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। उन्होंने बैंक को बताया है कि इससे दो करोड़ निकाले गए। यह भी स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने गुरुद्वारा को कोई चंदा नहीं दिया। आईसीआईसीआई ने अपने स्तर से जांच कराकर एफआईआर कराई। इसमें पंजाब एंड सिंध बैंक की मोहल्ला घटिया स्थित शाखा के अधिकारियों और गुरुद्वारा के पदाधिकारियों को आरोपी बनाया गया। दिसंबर 2015 में तीन दिन के भीतर यह रकम कानपुर देहात के बोगीपुरा गांव स्थित गुरुद्वारा के खाते से निकाली गई थी।
पुलिस सबसे पहले चेक क्लोनिंग के साक्ष्य जुटाएगी। इसके लिए ही फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। अगर क्लोनिंग की पुष्टि हो जाती है तो आरोपियों पर शिकंजा कसेगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोर्ट में अर्जी देकर गुरुद्वारा से दो करोड़ की रिकवरी की जा सकती है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई संभव है। एफआईआर में धाराएं जालसाजी की हैं।
विज्ञापन



:: दो करोड़ के घपले के केस में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चेक पर दर्ज हस्ताक्षर और एनआरआई के हस्ताक्षर का मिलान कराया जाएगा - सुशील घुले ( एसपी सिटी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें