फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  सदर में हार्डवेयर कारोबारी की हत्या 

Tue, 05 Jul 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
रविवार रात घर से 400 मीटर दूर खेत में मिला शव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन दिन पहले लापता हुए सेवला जाट निवासी हार्डवेयर कारोबारी महेश कुमार गुप्ता (38) का शव रविवार रात मिलिट्री डेयरी फार्म के पास चरी के खेत में एक सूखे नाले के पास पड़ा मिला। एक हाथ और चेहरा जानवरों ने नोंच दिया था। परिवारीजनों ने कपड़ों और हाथ पर लिखे नाम से उनकी पहचान की। 
विज्ञापन

महेश गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता की घर से कुछ दूरी पर ही हार्डवेेयर की दुकान है। परिवारीजनों ने बताया कि महेश 30 जून की शाम छह बजे मिलिट्री डेयरी फार्म के पास ट्यूबवेल नंबर दोे स्थित खेत में टहलने गए थे। इसके बाद से उनका पता नहीं लग सका। उनके चाचा ऋषि गुप्ता का कहना था कि महेश की हत्या कर शव फेंका गया है। घर से 400 मीटर की दूरी वाले स्थान से शव मिला है। तीन भाइयों में सबसे बड़े महेश के छोटे भाई विष्णु और लक्ष्मीकांत भी हार्डवेयर व्यवसायी हैं। पिता जगदीश भी महेश के साथ ही दुकान पर बैठते थे। महेश का चार साल का बेटा केशव और छह साल की बेटी परी है। पति की मौत से पत्नी अर्चना सदमे में हैं।

थाने-चौकी के चक्कर लगाए, नहीं लिखी गुमशुदगी 
मृतक के चाचा ने बताया कि वह गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए एक जुलाई को बुंदू कटरा चौकी पर गए। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर घर भेज दिया। चार बार पुलिस चौकी और दो बार थाने जाने पर भी गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें