फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो बाइकर्स गैंग के आगे पुलिस ने टेक दिए घुटने

Tue, 20 Sep 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 50, 51, 52 और अब 53.... बस वारदात की गिनती हो रही है। बाइकर्स गैंग को पकड़ने की ठीक से कोशिश तक  नहीं कर रही पुलिस। ऐसे लग रहा है जैसे पुलिस को खुद पर भरोसा ही नहीं रहा हो कि वह शहर का चैन छीन लेने वाले इन बदमाशों को कभी पकड़ भी सकती है। यही वजह है कि दो महीनों से वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हैरानी की बात यह है कि नानस्टाप वारदात के बावजूद अधिकारी एक्शन में नहीं आ रहे हैं। नतीजा गैंग का खौफ बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दो और घटना हो गईं।
विज्ञापन



साकेत माल के सामने छात्रा से पर्स लूटा
बहादुर छात्रा ने मुकाबला किया, मदद को नहीं आए लोग
आगरा। एनएच-2 सर्विस लेन पर नेहरू नगर के पास साकेत माल के सामने सोमवार सुबह साढ़े सात बजे छात्रा अनन्या जैन से पर्स लूटा गया। वह सेंट जोंस कालेज में बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा है। आदर्श नगर बल्केश्वर में रहती है। कोचिंग के लिए भगवान टाकीज जा रही थी तभी सुल्तानगंज की पुलिया पार करते ही बाइकर्स गैंग का शिकार बन गई। दो बदमाशों ने अनन्या की स्कूटी के फुट रेस्ट पर रखा बैग लूट लिया। विरोध किया तो धक्का दे दिया। बदमाश नेहरू नगर की तरफ भागे। अनन्या ने स्कूटी से पीछा किया। थोड़ी दूर जाकर बदमाशों से उसका आमना-सामना हो गया। उसने शोर मचाया लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। अनन्या ने बताया कि पर्स में मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, 500 रुपये, नोट्स थे। बताया कि बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के सिर पर बाल नहीं थे।


एमजी रोड पर टीचर से चेन लूटी
आगरा। बाइकर्स गैंग ने एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब और सूरसदन के बीच श्रीराम हास्पिटल के पास डीपीएस की टीचर तमन्ना दैनोरिया से सोने की चेन लूट ली। घटना दोपहर 2:30 बजे की है। तमन्ना स्कूल से कालोनी के गेट पर बाइक पर आई थीं। यहां से पैदल घर जा रही थीं। तभी एमजी रोड से बाइकर्स गैंग आ गया। एक बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली। उनकी चीख निकल गई। झपट्टा इतनी जोर से मारा था कि उन्हें चोट भी आ गईं। इसके बाद बदमाश रामनगर की ओर भागे। दोनों ने चेहरे रुमाल से ढंक रखे थे। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। लोगों ने कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचना दी। थाना हरीपर्वत पास में ही है लेकिन पुलिस आधा घंटे में पहुंची। तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। उनकी तलाश भी नहीं की गई। बता दें, पिछले सप्ताह संजय प्लेस में चौकी के सामने चेन लूटी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें