फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में तीन दिन के अंदर मिला पांचवां शव, अब युवक की हत्या कर नहर में फेंका

Sun, 09 Jun 2019 11:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा जिले में हत्या कर शव फेंके जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर दूसरे दिन लाश मिल रही है। कभी नहर में तो कभी रेलवे लाइन किनारे। कभी एक्सप्रेसवे पर तो कभी हाईवे पर। लेकिन पुलिस किसी की भी पहचान नहीं करा पाती है। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह मांट थाना क्षेत्र में गंगनहर में युवक का शव मिला। माना जा रहा है कि हत्या कर शव फेंका गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। तीन दिनों के अंदर पांच शव मिलने से लोगों में दहशत है। पुलिस जांच की बात कह रही है। 

6 मई को एक ही दिन में अलग-अलग क्षेत्र में चार शव मिले थे। मृतकों को दो महिलाएं थीं। किसी का गला घोंटा गया तो किसी की गर्दन काट दी गई थी। ये कौन थे, कहां के थे, अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच महीने में मिले शव

- फरह में हाईवे किनारे दो युवतियों के शव अलग-अलग ट्राली बैग में मिले।
- जमुनापार में गांव डहरुआ के पास दो किशोरों के शव बोरे में बंद मिले।
- यमुना एक्सप्रेसवे के नौहझील में बाजना कट के पास मिला युवती का शव। 
- नौहझील के बाजना रोड पर युवक का मिला शव।
- सदर बाजार के दामोदरपुरा के पीछे जंगल में मिला था महिला का शव।
- शेरगढ़ के गांव अगरयाला में बंबे में मिला युवक का शव।
- मांट के गांव पिपरौली में महिला का शव मिला।
- मांट के गांव नसीटी के पास मांट ब्रांच गंगनहर के पास मिला युवक का शव।
- मांट के राधारानी खादर में मजार पर लटका मिला था वृद्ध का शव।
- मांट में दरबै नहर के पास महिला का मिला था शव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें