गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी पर कार खराब होने से आगरा हाईवे पर जाम लग गया और वाहनों की कतार सिकंदरा तक पहुंच गई। वहीं ताजमहल देखने आए पर्यटकों के दबाव से यमुना किनारा रोड पर दोपहर 12 से शाम सात बजे तक यातायात प्रभावित रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी पर कार खराब होने से शनिवार को हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस कार को हटवा ही रही थी कि तभी स्कूलाें की छुट्टी हो गई। इससे सिकंदरा तक वाहनों की कतारें लग गईं। यातायात पुलिस को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त टीम लगानी पड़ी।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे के करीब गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी पर एक कार खराब हो गई। सड़क पर बीचोबीच कार रुकने से जाम लग गया। कुछ ही देर में आरओबी से भावना क्लार्क्स इन चौराहा और हाईवे पर वाहनाें की कतार लग गई। यातायात पुलिस ने क्रेन का इंतजाम कर कार को हटवाने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी हो गई। वाहनोंं का दबाव बढ़ने से हालात खराब हो गए। अतिरिक्त टीम लगाकर जैसे-तैसे यातायात सुचारु कराया गया।
उधर, महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश के चलते ताजमहल देखने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए हजारों की संख्या में पर्यटक आगरा आए। वाहनों के दबाव के कारण यमुना किनारा रोड पर जाम लग गया। दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। यातायात पुलिस ने पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात कर यातायात का संचालन कराया। हालांकि जाम में फंसकर पर्यटक काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि यमुना किनारा रोड पर वाहनों के दबाव के कारण यातायात धीमी गति से चला। अतिरिक्त टीम लगाई गई है। गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी पर कार खराब होने से कुछ देर यातायात प्रभावित हुआ था। - ,