फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी नवाब गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सहारनपुर। उधार रुपये नहीं देने पर चूड़ी व्यापारी के कर्मचारी की नवाब ने सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए रुपये एवं हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को होटल प्रकाश के कमरा नंबर दो में चूड़ी व्यापारी के कर्मचारी राम सेवक गुप्ता (62 वर्ष) की सुबह साढ़े 9 बजे गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारा उनका बैग लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारोपी की पहचान फिरोजाबाद के मोहल्ला बगिया निवासी नवाब के रूप में की। पुलिस सुबह से ही आरोपी की तलाश में लग गई।

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या करने के बाद शहर में ही छिपा रहा। शुक्रवार को सुबह अंधेरे में ही वह भागने की फिराक में था। सर्विलांस टीम के प्रभारी मुबारिक हसन और नगर कोतवाली पुलिस ने बेहट अड्डे से सुबह लगभग सवा पांच बजे दबोच लिया।
विज्ञापन


नवाब फिरोजाबाद का ही रहने वाला है और सहारनपुर में डिफेंस कालोनी में सलमान के मकान में रह रहा था। नवाब यहां पर असगर कंगन स्टोर पर काम करता था। पूछताछ में आरोपी नवाब ने बताया कि उसे राम सेवक गुप्ता के होटल प्रकाश में ठहरने के बारे में जानकारी हुई तो उनसे पैसे उधार मांगने के लिए गया, लेकिन राम सेवक ने उसे साफ मना कर दिया उसने पहले तो काफी खुशामद की।

इसके बावजूद जब राम सेवक नहीं माना तो उसने सर्जिकल ब्लेड से राम सेवक का गला काट दिया और उसका बैग लेकर फरार हो गया। उसे अंदाजा था कि बैग में लगभग 40-50 हजार रुपये होंगे। लेकिन सिर्फ 10 हजार रुपये ही मिले।

एसपी सिटी पीपी सिंह ने बताया कि आरोपी फिरोजाबाद से भी लोगों के पैसे लेकर फरार हुआ था। वहां से अहमदाबाद में जाकर काम करने लगा, वहां भी इसने धोखाधड़ी की और भाग कर मुजफ्फरनगर आ गया और वहां काम करने लगा।

वहां से अब सहारनपुर आकर रह रहा था और एक चूड़ी विक्रेता के यहां काम कर रहा था। नबाव ने पूर्व में भी उधार रुपये मांगे थे। लूटे गए रुपयों में से मोबाइल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें