फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाडे़ शिक्षक दंपति से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी(कुरावली)। थाना क्षेत्र में दिनदहाडे़ बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक दंपति की कनपटी पर तमंचा लगाकर हजारों की नकदी और जेवर लूट लिए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की मगर सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


हिंदपुरम कॉलोनी निवासी प्रेमचंद्र गांव किशनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक है पत्नी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव देवी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर है। शुक्रवार सुबह प्रेमचंद्र पत्नी को लेकर बाइक से विद्यालय छोड़ने जा रहे थे।

सुबह करीब आठ बजे जीटी रोड के संतनगर के समीप सामने से आ रहे अपाचे सवार बदमाशों ने बाइक को सामने लगाकर रोक लिया। दोनों बदमाश चेहरे को हेल्मेट से ढके हुए थे। उतरते ही शिक्षिका की कनपटी पर तमंचा लगाकर बदमाशों ने शिक्षिका के गले से सोने की चेन और उसके पास रखा मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


शिक्षक की जेब में रखे पांच हजार रुपये भी लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी गांव देवीनगर की ओर भाग गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की मगर कोई पता नहीं लग सका। शिक्षक दंपति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें