फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के पुत्र के साथ मारपीट,लूटपाट

विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : twitter
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मीरा चौराहे के समीप कांग्रेस नेता के पुत्र के साथ दबंगों ने मारपीट के साथ लूटपाट की। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल करके कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड शिवनगर निवासी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीशचंद्र अग्रवाल के पुत्र मनोज कुमार अग्रवाल मीरा चौराहा स्थित वीनस ग्लास फैक्ट्री में बैठे थे। शुक्रवार को अपराह्न करीब चार बजे के करीब दस-12 युवक अचानक आ धमके।

मनोज अग्रवाल का कहना है कि उक्त लोगों ने आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि दबंग किस्म के युवकों ने मनोज के गले से करीब ढाई तोला बजनी चैन एवं जेब में रखी नकदी को लूट लिया।पीड़ित ने तत्काल ही डायल 100 पर सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी तत्काल ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस मनोज को थाना दक्षिण ले गई। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण देवेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि मीरा चौराहे पर दो पक्षों के मध्य ट्रक आदि को निकालने को लेकर ही विवाद हुआ है।

उन्होंने किसी प्रकार की लूटपाट की घटना होने से साफ इंकार किया है। उन्होनें कहा कि दोनों पक्षों के द्वारा जो तहरीर दी जाएगी उसी के अनुरूप कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें