फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल पशु व्यापारी की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई मौत - फोटो : डेमाो पिक
विज्ञापन
बेवर। सड़क हादसे में घायल भोगांव के पशु व्यापारी ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 25 अप्रैल को हादसा थाना बेवर क्षेत्र में किसी वाहन से हुआ था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी 42 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पशुओं की खरीद फरोख्त करता था। 25 अप्रैल को वह जनपद इटावा के गांव कर्री बीना में रिश्तेदारी से वापस गांव लौट रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में पहुंची तभी किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे मेें गंभीर रूप से घायल पशु व्यापारी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां से चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होता देख परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। शनिवार शाम को वीरेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें