फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में युवक ने जान दी

Sun, 06 May 2018 11:23 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण घर के अंदर कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन

महोलिया शिवपार निवासी श्याम जी उर्फ छोटू (25) पुत्र राम प्रकाश का शव शनिवार रात घर के अंदर देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बहनोई विनोद ने बताया कि शनिवार को श्याम का उसकी पत्नी अनीता से विवाद हो गया था। जिस पर वह पुत्र कृष्णा (7) और आठ माह की बच्ची को लेकर पड़ोस में चली गई। इसके बाद श्याम ने घर के अंदर फांसी लगा ली। जब उसकी मां प्यारी एक शादी समारोह से वापस आई और उसे आवाज दी तो जवाब नहीं मिला। जिस पर उसने बड़े पुत्र राम जी को बुलाया।  देखा तो उसका शव घर के अंदर कमरे में लटक रहा था। विनोद ने बताया कि श्याम अपने परिवार के साथ नीचे की मंजिल में रहता था। जबकि राम जी और उसकी मां ऊपरी मंजिल में रहते थे। उसने बताया कि अनीता जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद की रहने वाली है। अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। देहात कोतवाली प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या का मामला है, जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें