फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चोरी से चलती मिली आटा चक्की

विज्ञापन
विद्युत
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर के गांव मुडई में बिजली चोरी करके चलाई जा रही आटा चक्की पकड़ी गई है। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर प्रवर्तन दल की टीम ने स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर रात में छापामार कार्रवाई की। बिजली चोरी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



मुडई निवासी रमन सिंह राजपूत ने 16 अक्तूबर को ऊर्जा मंत्री से शिकायत की गांव के ही मौर सिंह द्वारा बिजली चोरी करके रात में गांव में ही आटा चक्की तथा स्पेलर चलाया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव ऊर्जा ने छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने 25 अक्तूबर को एसडीओ मेवाराम को गोपनीय जांच कर निरीक्षण आख्या देने के निर्देश दिए।

आख्या के बाद प्रवर्तन दल को छापामार कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी प्रवर्तन दल के आदेश पर मंगलवार की रात प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन दल फिरोजाबाद श्रीधर पाठक टीम के साथ मैनपुरी पहुंचे। अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा के निर्देशन में रात में ही अधिशासी अभियंता राजकुमार, एसडीओ मेवाराम, राजेंद्र सिंह, रविप्रकाश, अवर अभियंता रविशंकर, श्यामकिशोर बिंद की टीम गठित करके मुडई में छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



मौके पर टीम को पता चला मौर सिंह के नाम से छह किलोवाट का कनेक्शन है। मगर वह परिसर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से रात में सीधी लाइन डालकर चोरी से आटा चक्की और स्पेलर चला रहा है। मौके पर मिले परिवारीजन तथा काम करने वाला युवक कोई कागजात नहीं दिखा सके।

अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा ने बताया अधिशासी अभियंता राजकुमार के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई कार्रवाई के बाद मौर सिंह के खिलाफ थाना बेवर में बिजली चोरी करने की रिपोर्ट लिखाई गई है।

टीम द्वारा की गई छापामारी के बाद विभाग ने बिजली चोरी का राजस्व निर्धारण किया है। मौर सिंह पर सीधी केबल से बिजली चोरी करने में 18.78 लाख रुपये का कर निर्धारण किया है। कर निर्धारण के साथ ही 3.40 लाख रुपये का शमन शुल्क भी लगाया गया है।

सोमवार की रात की गई कार्रवाई के बाद मंगलवार की दोपहर मुख्य सचिव ऊर्जा ने अधीक्षण अभियंता से जानकारी ली। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रात में भी अभियान चलाकर पुलिस की मदद लेेने के निर्देश दिए। बड़े बकाएदारों से हर हाल में राजस्व वसूल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें