फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई बुग्गी, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आई बुग्गी, मजदूर की मौत
विज्ञापन

मैनपुरी। गांव नेकामऊ स्थित भट्टा के पास बुग्गी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बुग्गी पर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सराय मद्दू निवासी रक्षपाल (30) गांव नेकामऊ स्थित भट्ठा पर बुग्गी से ईंट ढोने का काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह बुग्गी से ईंट लेने जा रहा था। तभी जीटी रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बुग्गी को चपेट में ले लिया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। वहीं बुग्गी में लगे घायल घोड़े को भी पशु चिकित्सकों ने उपचार किया। हादसे में मजदूर की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें