फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। नगर में चोरी की वारदातें नहीं थम रहीं। गुरुवार रात अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़ कर घुस आए। जिस कमरे में परिवार सो रहा था उसी कमरे की अलमारी खोल कर उसमें रखी नकदी और आभूषण चोरी कर रफूचक्कर हो गए। गृह स्वामी के घर लौटने पर वारदात का पता चला।
तहसील में संविदा पर तैनात मुकेश राजपूत पुत्र मथुरा प्रसाद आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। राजस्व विभाग में ऋण मोचन योजना का काम चलने के कारण मुकेश को रात ग्यारह बजे बुलाया गया।
इसके पर मुकेश घर के बाहर ताला लगाकर तहसील चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़ कर घुस गए और जिस कमरे में मुकेश की पत्नी और बच्चे सो रहे थे।
उसी कमरे में रखी अलमारी खोल कर 70 हजार रुपये कैश और दस तोला सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर फरार हो गए। मुकेश काम कर रात लगभग ढाई बजे घर पहुंचा तो ताला टूटा देख हैरान रह गया।
अंदर गया तो पत्नी और बच्चे सो रहे थे और अल्मारी खुली होने के अलावा कमरे में सामान फैला पड़ा था। वारदात की जानकारी रात में ही थाना पुलिस को दी गई। वारदात मुकेश के घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।