फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोगी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 टूंडला (फिरोजाबाद)। हाईवे किनारे एक गांव के निकट मानसिक रूप से बीमार एक किशोरी से कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों को किशोरी की हालत की जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना महिला हेल्पलाइन आशा ज्योति केंद्र को दे दी। केंद्र के पदाधिकारी किशोरी को अपने साथ ले गई है। पीड़ित किशोरी गर्भवती बताई जा रही है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन


मानसिक रूप से बीमार एक किशोरी कुछ दिनों से हाईवे किनारे बसे गांव उसायनी के समीप घूम रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि इस बीच उन्हें जानकारी हुई कि कुछ युवक उसे रात के अंधेरे में ले जाते हैं और उससे सामूहिक दुष्कर्म करते हैं। किशोरी से जब बात की तो उसने अपना नाम गुड्डी बताया। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है। जिसे कुछ दिन पूर्व एक ट्रक चालक वैष्णोधाम मंदिर के समीप छोड़कर चला गया था।

ग्रामीणों की सूचना पर आशा ज्योति केंद्र से आई टीम उसे अपने साथ ले गई है। केेंद्र की पुष्पा आर्या का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सोमवार को पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद ही घटना की जानकारी हो सकेगी। वहीं थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें