फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पैर पर चढ़ा क्रेन का पहिया, चालक को पीटा

विज्ञापन
गाड़ी में तोड़फोड़ करते युवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली के समीप शनिवार को क्रेन की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। इससे आक्रोशित छात्रों ने हंगामा करते हुए चालक के साथ मारपीट की। ईंट पत्थर मारकर क्रेन के शीशे तोड़ दिए। पुलिस शीशा तोड़ने वाले युवक को थाने ले गई। जबकि चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक क्रेन आगरा रोड से ईशन नदी तिराहा की तरफ जा रही थी। कोतवाली के निकट क्रेन का पहिया वहां खडे़ एक युवक के पैर के पंजे पर चढ़ गया। इसके बाद भी चालक ने क्रेन को नहीं रोका। शोर सुनकर वहां से गुजर एक कालेज के छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों ने चालक को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। पहिए से घायल युवक ने पत्थर मारकर क्रेन के शीशे तोड़ दिए।

शोरशराबा सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस छात्रों व घायल युवक को थाने ले आई जबकि क्रेन का चालक वहां से भाग गया। पूछताछ के बाद छात्रों को जाने दिया गया। पुलिस शीशे तोड़ने वाले घायल युवक से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें