फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से उड़ाए दो लाख रुपये

विज्ञापन
Mobile Number - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ के गांव भांवत में परिवार सहित रह रहे युवक के खाते से ठगों ने दो लाख की नकदी पार कर दी। युवक मूलरूप से इटावा का रहने वाला है। वह अहमदाबाद में नौकरी करता है। शनिवार को लौटने के बाद उसने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव कुदरैला निवासी नीरज चौधरी वर्तमान में परिवार के साथ थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में रह रहा है। वह अहमदाबाद में नौकरी करता है। उसका खाता शहर कोतवाली की बैंक ऑफ बड़ौदा में है। आठ मार्च को उसके बेटे के पास किसी ठग ने फोन कर बताया कि खाते से उसके पिता का आधार कार्ड लिंक करना है। आधार कार्ड और मोबाइल का नंबर ले लिया। इसके कुछ देर बाद ही अहमदाबाद में रह रहे नीरज की अचानक सिम बंद हो गई। उसने कुछ खास ध्यान नहीं दिया। इस बीच उसके खाते से दो लाख रुपये की नकदी निकाल ली गई।

जानकारी होने के बाद वह अहमदाबाद से घर लौटा। बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उसके खाते से कई बार में दो लाख निकाले जा चुके हैं। उसी का मोबाइल नंबर पर नकदी कटने के मैसेज भी गए। ठगी की जानकारी होने के बाद शनिवार को नीरज ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें