फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पता रहा युवक, देर से एंबुलेंस आने से हुई मौत

विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : self
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नई मंडी गेट के समीप बुधवार रात को हुए सड़क हादसे में घायल युवक काफी देर तक घटनास्थल पर तड़पता रहा। वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। सूचना के करीब आधा घंटा बाद पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला सरायज्ञान निवासी गौरव राठौर (26) बुधवार शाम को गांव मधाऊ में एक दावत कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। बाइक जब नवीन मंडी के गेट नंबर दो के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। वहीं, चालक भागने में कामयाब हो गया। काफी देर तक घायल गौरव घटनास्थल पर तड़पता रहा, मगर वहां जुटी भीड़ सिर्फ तमाशबीन बनी रही। किसी ने भी जिला अस्पताल में ले जाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।

नवीन मंडी के पास हादसे में युवक की मौत के बाद भीड़ ने भले ही घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी नहीं समझा। मगर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की मानें तो लोग ट्रैक्टर को आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। इस पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर व क्षतिग्रस्त बाइक को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें