फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे ससुराली, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। देवर अश्लील हरकत करता है। ससुरालीजन हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब ससुराली तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर मामले न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कुछ दिनों पूर्व ससुर और देवरों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले में महिला ने देवर आशीष और अमित पर छेड़छाड़ व ससुर व एक रिश्तेदार अमन पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद महिला के बयान न्यायालय में कराए थे। सोमवार को पीड़िता एसपी राजेश एस से मिली। इस दौरान उसने बताया कि तीन बार मामले दर्ज हो चुके हैं।

इसके बावजूद पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुले घूम रहे हैं धमकी दी जा रही है कि अबकि बार तेजाब डालकर मार देंगे। पहले मुकदमे दर्ज कर कुछ नहीं बिगाड़ सकी। महिला ने बताया कि वह व परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं यदि कोई भी घटना होती है तो इसके जिम्मेदार उक्त लोग ही होंगे। एसपी ने मामले में कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें