फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे को अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
अपहरण - फोटो : SELF
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। मंगलवार रात को प्याले के जुलूस के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को असलाह से लैस बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश की। वहां मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर जब लोग जमा हुए। तो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। मगर कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई भी तहरीर थाने मेें नहीं दी गई थी।

नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष नसरीन बानो मंगलवार की रात राइन मार्केट में प्याले के जुलूस का आयोजन देखने गईं थीं। उनके साथ 10 वर्षीय पुत्र तौहीद भी था। रात करीब11 बजे मार्केट के पिछले हिस्से से कुछ असलहाधारी घुस आए।
विज्ञापन


बदमाश तौहीद को उठाकर ले जाने लगे। तभी तौहीद के साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को पीछे आता देख बदमाश तौहीद को छोड़ कर भाग गए।

जानकारी होने के बाद हडकंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी मगर कोई नहीं मिला। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ भोगांव ने भी घटना के बारे में जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें