फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी रोड पर बेटियों ने शोहदों को सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड पर एक्टिवा सवार तीन युवतियों ने छेड़छाड़ पर कार सवार चार युवकों को सबक सिखाया। सुभाष पार्क तिराहे पर उनकी कार के आगे एक्टिवा लगा दी। इसके बाद कार से खींचकर युवकों को जमकर धुन डाला। यह दृश्य देखकर लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस आ गई। पुलिस युवकों को थाना नाई की मंडी ले गई। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मारुति एस्टेट क्षेत्र की रहने वाली तीन युवती सोमवार रात को एक्टिवा से हरीपर्वत चौराहे से लौट रही थीं। रास्ते में कार सवार चार युवक उनके पीछे लग गए। उन्होंने युवतियों से छींटाकंसी शुरू कर दी। युवतियों ने पहले तो कुछ नहीं कहा, लेकिन युवकों ने उनका पीछा करना बंद नहीं किया। सुभाष पार्क तिराहे पर पुलिस कर्मी खड़े देखकर युवती रुक गईं।

उन्होंने कार के आगे एक्टिवा लगा दी। इसके बाद युवकों को कार से खींच लिया और उनकी पिटाई कर दी। यह देख पुलिस आ गई। भीड़ लगने पर पुलिस चारों युवकों को थाने ले आई। युवती की तहरीर पर थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान, सादाब, तालिब और बाबू निवासी कोतवाली है। एसपी सिटी ने बताया कि चारों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सिकंदरा सब्जी मंडी में छेड़छाड़ पर धुना युवक
सिकंदरा सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए आई युवती से भी एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। लोगों ने भी पीटा। बाद में युवक भाग निकला। सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती को कई दिन से एक युवक परेशान कर रहा है। बुधवार को युवती सब्जी मंडी में आई थी। युवक भी पहुंच गया। युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने उसे पकड़ लिया। युवक को पीटना शुरू कर दिया। उसके तमाचे जड़ दिए। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने भी उसको पीटा। युवक ने माफी मांगना शुरू कर दिया। मगर, लोगों ने उसे नहीं छोड़ा। हालांकि बाद में युवक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें