फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष तिराहे पर एसओजी के सिपाहियों को दौड़ा कर पीटा, बोतलें फेंकी

विज्ञापन
एसआेजी पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के सुभाष तिराहे पर गुरुवार रात को वाहन चेकिंग के दौरान एसओजी सिपाहियों का बाइक सवार युवकों से विवाद हो गया। युवकों और एसओजी के सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। सुभाष तिराहे पर एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतलेे फेंके जाने पर अफरातफरी मच गई। बाइक सवार युवकों ने एसओजी के सिपाहियों को दौड़ा कर पीटा। इनमें दोनों सिपाही घायल हो गए। सीओ सिटी थाना उत्तर और दक्षिण का पुलिस फोर्स पहुंच गया। बाइक सवार युवकों को दबोच लिया। तीनों युवक सगे भाई हैं। शुक्रवार को पुलिस ने इन्हें जेल भेजा है। देर रात हुई मारपीट की घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। रात को यह वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


घटनाक्रम गुरुवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे का है। एसओजी की टीम वाहनों की चेकिंग में जुटी थी। सुभाष तिराहे पर स्थित रेहना निवासी बाबी गुप्ता की चाय की दुकान पर सफेद रंग की अपाचे सवार युवक खरीदारी कर रहे थे। एसओजी सिपाही अरुण पुत्र शिवराज सिंह एवं नदीम खान पुत्र बाबू खान सुभाष तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने सफेद रंग की अपाचे बाइक खड़ी होने पर पूछताछ करते हुए कागज मांगे। एसओजी टीम के सिपाही सादावर्दी में थे इसके कारण अपाचे सवार युवक समझ नहीं पाए कि यह पुलिस वाले हैं। युवकों की एसओजी के सिपाहियों से बहस हो गई। दोनों के मध्य विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान कुछ युवक मैजिक में भरकर आ गए।

उनके आते ही सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट की घटना के बाद सीओ सिटी संजय वर्मा, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे, एसएचओ दक्षिण लोकेंद्रपाल सिंह सहित काफी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया है। जबकि बाकी मौके से भाग गए। गिरफ्तार युवकों में थाना खैरगढ़ शेखपुरा हाल निवासी जैननगर लवकुश, धीरज व जितेंद्र पुत्र संतोष कुमार यादव है।
विज्ञापन


सिपाही पहुंचे लेकिन युवकों का झगड़ा समझकर चले गए
गुरुवार को देर रात सुभाष तिराहे पर एसओजी सिपाहियों एवं युवकों के मध्य हुए विवाद के दौरान मौके पर बाइक सवार दो सिपाही पहुंचे थे। वह नहीं समझ पाए थे कि एसओजी सिपाहियों में झगड़ा हो गया उनकी पिटाई हो रही है। कुछ लोगों ने बताया भी लेकिन वह अनसुनी करके वहां से चले गए।

एसओजी सिपाहियों के साथ मारपीट के मामले में रेहना निवासी दुकानदार बाबी गुप्ता पुत्र मेवाराम गुप्ता की तहरीर पर यतेंद्र कुमार, धीरज एवं लवकुश पुत्रगण संतोष यादव एवं चार पांच अन्य के खिलाफ मारपीट, लूटपाट एवं जानलेवा हमला सहित संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज किया है। एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे ने कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

मारपीट का आरोपी यतेंद्र चलाता है आटो एवं लवकुश की है ट्रांसपोर्ट
फिरोजाबाद। एसओजी सिपाहियों से मारपीट के आरोपी यतेंद्र आटो चलाता है। जबकि लवकुश ट्रांसपोर्ट का संचालन करता है। तीसरा भाई धीरज लवकुश का सहयोग करता है। बताते हैं कि यतेंद्र चाय पीने के लिए सुभाष तिराहे पर गया था। परिजनों का आरोप है कि सादा वर्दी में होने के कारण तीनों लोग एसओजी के सिपाहियों को बदमाश समझ बैठे थे।

गाड़ी के कागज न दिखाने पर एसओजी के सिपाहियों ने बाइक की चाबी जबरन छीनने के साथ मारपीट की थी। इसके कारण उसने भाई को बदमाशों द्वारा बाइक छीनने की सूचना दी थी। सूचना देने के बाद लवकुश व अन्य साथी पहुंच गए थे। यदि यह पता होता कि पुलिसकर्मी हैं तो कोई विवाद नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें