फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो लूटकांड का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र से बोलेरो लूटकर भाग रहे बदमाशों के तीसरे साथी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेजा है। बदमाशों ने बोलेरो लूट के बाद भागते समय पीआरवी के दरोगा सहित तीन लोगों का रौंद दिया था। बाद में पुलिस ने कुसमरा चौराहा के समीप से दो बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र से मंगलवार रात को बोलेरो लूट कर भाग रहे बदमाशों ने थाना एलाऊ क्षेत्र में बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास कर रहे थानाध्यक्ष, पीआरवी के दरोगा कंबोद सिंह व होमगार्ड को रौंद दिया था। दरोगा का उपचार आगरा में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने दो बदमाश दीपू शर्मा निवासी कांशीराम कालोनी अलीगंज एटा व आरिफ उर्फ छोटू गांव नगला मनसुख कासगंज को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं देर रात पुलिस ने उक्त घटना में आरिफ के एक रिश्तेदार गुलफाम निवासी गांव नगला मनसुख कासगंज को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक ईको कार उसी के कब्जे से बरामद हुई थी। पुलिस ने गुरुवार को बोलेरो लूट की घटना में शामिल तीनों ही आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें