फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

विज्ञापन
06एमएनपी-25-अनिल कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील करहल के एक लेखपाल का रिश्वत मांगते और लेते हुए दो वीडियो वायरल हुए हैं। वायरल हुए दोनों वीडियो का डीएम ने संज्ञान लिया है। लेखपाल को निलंबित करने के साथ एसडीएम करहल को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव दयालपुर का रहने वाला अनिल कुमार तहसील करहल में चकबंदी विभाग में लेखपाल के रूप में ग्रामसभा तरौलिया और विरसिंहपुर में तैनात है। अनिल कुमार के शनिवार को दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में लेखपाल अनिल कुमार कार में बैठकर एक व्यक्ति से पट्टे की जमीन को संक्रमणी करने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इसमें लेखपाल अधिकारियों को भी रुपये देने की बात कर रहा है। दूसरे वीडियो में एक घर में चारपाई पर बैठा लेखपाल अनिल कुमार रुपये लेते समय मोबाइल से वीडियो बनाते देखकर भड़क रहा है।
दोनों वीडियो शनिवार को वायरल हो गए। वायरल हुए वीडियो पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने संज्ञान लिया है। बताते चलें लॉकडाउन के दौरान लेखपाल अनिल कुमार पर ग्रामसभा विरसिंहपुर में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कराने के आरोप भी ग्रामीणों ने लगाए थे, लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई तो दूर सुनवाई तक नहीं की गई।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही लेखपाल अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार ही लेखपाल के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रतन वर्मा, एसडीएम करहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें