फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी में अभी तक 2000 संदिग्धों की ही स्वास्थ्य विभाग करा पाया है जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में प्रवासियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक करीब 20 हजार से ज्यादा लोग आ चुके हैं। इसके बावजूद महज दो हजार लोगों की ही जांच की जा सकी है। इसमें से 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी प्रवासी हैं। इसी के चलते प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कम सैंपलिंग पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें उन्होंने कोरोना माहामारी के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कासंगज में कम टेस्टिंग पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई थी। साथ ही निर्देश दिए थे कि प्रतिदिन 100 सैंपल जांच के लिए भेजे जाएं। मौजूदा समय में जनपद के क्वारंटीन सेंटर में दो सौ से अधिक संदिग्ध हैं। ये सभी प्रवासी अथवा उनके संपर्क में आने वाले लोग ही हैं। इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
वर्जन-
- प्रमुख सचिव ने टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग तेजी से सैंपलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। दो हजार टेस्ट 5 जून तक हो चुके हैं। अब सौ टेस्ट प्रतिदिन कराए जाएंगे। प्रवासी और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपल जांच के लिए लगातार भेजे जा रहे हैं। - डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें