फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औंछा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने नगला हार मोड़ के पास घेराबंदी कर लूट के एक मामले में वांछित चल रहे गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। आरोपी पर वर्ष 2019 में कन्नौज में एक गेहूं लदे ट्रक को लूटने का मामला दर्ज हुआ था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला हार निवासी मोहित कुमार गैंग बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया करता है। 18 दिसंबर 2019 को उसने कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में एक गेहूं के 473 बोरे लदे ट्रक को गैंग के साथ मिलकर लूटा था। चालक परिचालक को बंधक बनाकर थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। उक्त मामले में नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इस बीच मोहित के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। रविवार की देर शाम प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने सूचना पर टीम के साथ नगला हार मोड़ के पास दबिश दी। वहां घूम रहे गैंगस्टर मोहित को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार को आरोपी जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें