फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरहर की दाल नहीं, राशन में मिलेगा चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राशन में अरहर की दाल का नहीं बल्कि अब चने का स्वाद मिलेगा। शासन से प्राप्त हुए पत्र में ये साफ हो गया है। मई के प्रथम सप्ताह तक जिले में चने की आपूर्ति हो जाएगी। इसके बाद सभी राशन की दुकानों पर इसका वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में प्रदेश सरकार ने एक किलो अरहर की दाल प्रति परिवार निशुल्क देने की घोषणा की है। जिले के 2.96 लाख राशन कार्डधारकों को इसका वितरण होगा। मई के प्रथम सप्ताह तक स्टॉक मैनपुरी पहुंच जाएगा। इसका वितरण आगामी 15 मई से ही वितरण शुरू हो पाएगा।
एक मई से मिलेगा गेहूं और चावल
किसी को खाद्यान्न की कमी न हो इसके लिए पूर्ति विभाग राशन वितरण बंद होने के चार दिन बाद ही यानी एक मई से दोबारा वितरण शुरू कर देगा। इसमें अंत्योदय कार्ड धारक और ऐसे पात्र गृहस्थी कार्डधारक जो पंजीकृत श्रमिक हैं, उन्हें निशुल्क राशन मिलेगा। बाकी लोगों को रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मई से मासिक वितरण शुरू हो जाएगा। वहीं अरहर की दाल के स्थान पर चावल का वितरण होगा। ये वितरण 15 मई से शुरू हो पाएगा।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें